Sunday, December 3, 2023
Homeएंटरटेनमेंट"जलसा" सीजन 1 'महिला उद्यमियो के लिए एक पहल' समापन समारोह मे...

“जलसा” सीजन 1 ‘महिला उद्यमियो के लिए एक पहल’ समापन समारोह मे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय शामिल हुए..

रांची (RANCHI) शहरवासियों को महिला उद्यमियों के हाथों से बने उत्पाद काफी पसंद आए, बारिश के बावजूद लोगों की रही भीड़

मशहूर फैशन डिजाइनर श्रीमती हनी मीढा सिन्हा द्वारा 13 सितंबर से 15 सितंबर तक अप्पर बाजार स्थित महाराज अग्रसेन भवन महाराज अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय “जलसा” सीजन 1 प्रदर्शनी के समापन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय शामिल हुए….

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी की जितनी सराहना की जाए कम है। एक छत के नीचे महिला उद्यमियों और उनके हुनर को देख कर बहुत खुशी हो रही हैं

महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए यह पहल काफी सराहनीय है।महिलाओं का सशक्तिकरण हमारे समाज के विकास का आधार है और उनके नेतृत्व विशेष रूप से जमीन स्तर पर हमारे समावेशी और दीर्घकालिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है….

आयोजनकर्ता श्रीमती हनी मिड्ढा सिन्हा ने बताया कि जलसा सीजन 1 प्रदर्शनिक आयोजन महिलाओं के स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। इस प्रदर्शनी में प्रदेश भर की महिलाओं ने अपने हस्तशिल्प और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में आए सभी ग्राहकों ने महिलाओं के उत्पादों की सलाहना की।

इस प्रदर्शनी के माध्यम से हमने महिलाओं को अपने हुनर को दिखाने का अवसर प्रदान किया। जलसा सीजन 1 प्रदर्शनी एक सफल आयोजन रहा। इस आयोजन में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। महिला उद्यमिता का बढ़ावा देने के लिए एक पहल की शुरुआत हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में महिला परिधान,डिजाइनर कपड़े, गहने, आर्टिफिशियल गहने, गिफ्ट आइटम, बच्चों की वस्तुएं, खिलौने, स्टेशनरी के सामान, फुटवियर ,बेड शीट्स,दोहर, दिवाली के सामान, हस्तशिल्प की वस्तुएं, पर्स, होम डेकोर,घर के बने खाखरे, पापड़, मठरी, खिचिया , ऑर्गेनिक दाले, होममेड बेकरी सहित कई प्रकार के उत्पादो को लोगों ने काफी पसंद किया।प्रदर्शनी में टैरो कार्ड रीडर शालिनी सिंह से लोगों ने अपने भविष्य के लिए सलाह लिया।

NEWS ANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments