Sunday, December 3, 2023
Homeगुड न्यूज़भाजपा काम करने वाली और कांग्रेस कमाने वाली पार्टी…..बाबूलाल मरांडी...

भाजपा काम करने वाली और कांग्रेस कमाने वाली पार्टी…..बाबूलाल मरांडी…

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ने छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम के पक्ष में बहिगांव और मुरवेल में जनसभाओं को संबोधित किया।

श्री मरांडी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में आप केवल प्रत्याशी नहीं चुनने जा रहे बल्कि एक सरकार चुनने जा रहे।इसलिए पूरी सावधानी के साथ ठोक बजाकर आप सरकार बनाएं।

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार की गर्त में डूबा दिया। कांग्रेस पार्टी का यह पुराना इतिहास है। कांग्रेस की सरकार को जनता को सेवा से कुछ भी लेना देना नही।कांग्रेस की सरकार कमाने केलिए होती है जबकि भाजपा की सरकार काम करने केलिए बनती है।

उन्होंने कहा कि जनता में जब अवसर दिया तो अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने अलग छत्तीसगढ़ राज्य का सपना साकार किया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने कई लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई लेकिन भूपेश बघेल सरकार ने राज्य को घोटाले का राज्य बना दिया।

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सोनिया गांधी,राहुल गांधी की तिजोरी भरने केलिए दिन रात भ्रष्टाचार कर रहे ।अब तो महादेव ऐप घोटाले में यह साफ हो गया कि घोटाले के तार दुबई से भी जुड़े हैं।

उन्होंने कहा केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त भारत की दिशा में कार्य कर रही।देश जांच एजेंसियां भ्रष्टाचारियों को पकड़ रही।अभी तो कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी भी जमानत पर घूम रहे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गांव ,गरीब,किसान,आदिवासी , दलित, पिछड़ा सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही।

कहा कि आदिवासी समाज को आजाद भारत में सर्वाधिक सम्मान भाजपा की सरकारों ने दिया है। अटल जी की सरकार ने अलग आदिवासी मंत्रालय बनाए,आज मोदी सरकार में 8आदिवासी समाज के मंत्री है जो एक रिकॉर्ड है।

कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य किए।गैस सिलेंडर देकर गरीब माताओं बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई,इज्जत घर बनाकर सूर्योदय से सूर्यास्त की चिंता दूर की। आयुष्मान योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,नल जल योजना,5किलो मुफ्त अनाज योजना, जनधन योजना से गरीबों को जोड़ा।

उन्होंने जनता से छत्तीसगढ़ में भाजपा की मजबूत सरकार बनाने केलिए कमल निशान पर बटन दबाकर भाजपा उम्मीदवार को जिताने की अपील की।

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments